
कांगड़ा – राजीव जसवाल
नवीन तंवर जो कि 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं उन्होंने कांगड़ा के नए एसडीएम के रूप में पदभार संभाल लिया है।
नवीन तंवर ने कांगड़ा के नए एसडीएम के रूप में पदभार एसडीएम कांगड़ा अरुण शर्मा के स्थानांतरण उपरांत संभाला है।
एसडीएम कांगड़ा अरुण शर्मा अब चंबा के एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
कांगड़ा के नए एसडीएम नवीन तंवर उत्तर प्रदेश के नोएडा से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम वी.बी तंवर और माता का नाम शशि कला है।
कांगड़ा के नए एसडीएम नवीन तंवर इससे पूर्व एसडीएम चंबा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्थानांतरण उपरांत उन्होंने एसडीएम कांगड़ा का पदभार संभाला है।
दोनों एसडीएम ने एक दूसरे को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कांगड़ा के नए एसडीएम नवीन तंवर ने बताया कि उनके प्राथमिक कार्यों में सरकारी योजनाओं का लाभ अभिलंब लोगों तक पहुंचाना, छोटे बच्चों के लिए पौष्टिक आहार बारे जानकारी उपलब्ध करवाना, युवाओं को नशे से बचाना, शिक्षा की गुणवत्ता के क्षेत्र में कार्य करना, कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को उचित व्यवस्था उपलब्ध करवाना रहेंगे।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा जैसे कि अभी उन्होंने एसडीएम कांगड़ा के रूप में पदभार संभाला ही है, जल्द से जल्द वह कांगड़ा की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उन पर कार्यवाही अमल में लाएंगे।
