कैबिनेट मीटिंग कैंसिल : 23 को पूर्व सीएम धूमल के घर जाएगी सरकार वजह जानकर रहेंगे हैरान

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश सरकार ने सोमवार 23 मई को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है। यह बैठक अब 26 मई को शिमला में होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।

सरकार ने यह बदलाव हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के परिवार द्वारा रखे गए एक आयोजन में शरीक होने के लिए किया है।

बताया जा रहा है कि प्रेम कुमार धूमल और शीला धूमल की शादी के 50वीं सालगिरह पर उनके बेटे अनुराग सिंह ठाकुर और अरुण धूमल हमीरपुर के बडू में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

सोमवार 23 मई को 12:00 बजे वहां प्रीतिभोज भी रखा गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके कई कैबिनेट सहयोगी भी जाएंगे।

चुनावी वर्ष में भाजपा ऐसा कोई संदेश नहीं देना चाहती, जिससे यह दिखे की पार्टी में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं है।

हालांकि दो दिन पहले ही कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर की जनसभा में ही आरोप लगाया था कि प्रेम कुमार धूमल की सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो रही।

इस आयोजन के बहाने अब सुक्खू को भी आरोप का जवाब भी मिल जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...