टेलिस्कोप लगी राइफल व 10 कारतूस सहित हिमाचल के शिकारी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की अंतर्राज्यीय सीमा पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस की टीम उस वक़्त हैरान हो गई जब हिमाचल नंबर की एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोकने के बाद गाड़ी से टेलिस्कोप लगी हुई राइफल और 10 जिंदा कारतूस के साथ हिमालयाई घोरल के 2 शव बरामद हुए।

दरअसल, उत्तराखंड पुलिस द्वारा त्यूनी के समीप नाका लगाकर सभी गाड़ियों की रूटीन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान हिमाचल नंबर की गाड़ी को जब चेकिंग के लिए रुकवाया गया तो उसमें सवार लोगों द्वारा अजीब बर्ताव किया जाने लगा।

शक होने पर पुलिस द्वारा जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से टेलिस्कोप लगी हुई राइफल और 10 जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद जब गाड़ी की डिक्की को खोलकर देखा गया तो उसमें से हिमालयाई घोरल के 2 शव बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान गाड़ी में सवार पांच लोग ठीक जवाब और सही दस्तावेज पुलिस के सामने पेश नहीं कर पाए जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और गाड़ी को जब्त करके पुलिस थाना त्यूनी में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ़्तार किए गए पांच लोगों की पहचान नरेश पुत्र राजेंद्र निवासी रोहड़ू (शिमला) हिमाचल प्रदेश, कुशाल रावत पुत्र जगत सिंह निवासी मोरी (उत्तरकाशी) उत्तराखंड, सुनील पुत्र रामेश्वर निवासी रोहड़ू (शिमला) हिमाचल प्रदेश, दिनेश पुत्र रणवीर सिंह निवासी रोहड़ू (शिमला) हिमाचल प्रदेश और लेखराज पुत्र जगदीश निवासी रोहड़ू (शिमला) हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

आपको बताते चले की हिमालयाई घोरल जिसका वैज्ञानिक नाम नेमोरहेडस हैं। खुरदार स्तनधारियों का एक जीव वैज्ञानिक वंश है। जिनका स्वरूप बकरी या हिरण जैसा होता है।

हिमालयाई घोरल हिमालय क्षेत्र में पाई जाने वाली घोरल की एक जीव-वैज्ञानिक जाति है। मगर इसकी संख्या को शिकार और वनोन्मूलन के कारण लगातार क्षति पहुँच रही है और इसका नाम संकटग्रस्त जातियों की आईयूसीएन लाल सूची में शामिल किया गया है।

उधर, पुलिस थाना त्यूनी के प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उपरोक्त पाँचों आरोपियों के खिलाफ 2 हिमालयाई घोरल का शिकार करने के जुर्म में धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण और शस्त्र लाइसेंस के उल्लंघन पर धारा 30 आर्म्स एक्ट और 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों का मेडिकल करवाने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...