डिप्‍टी स्‍पीकर हंसराज द्वारा बच्‍चे को थप्‍पड़ मारने पर गरमाई राजनीत‍ि, कांग्रेस का प्रदर्शन, चाइल्‍डलाइन भी आई आगे

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चंबा में चुराह के रैला स्‍कूल में विस उपाध्यक्ष एव स्‍थानीय भाजपा विधायक हंसराज का बच्चे को थप्पड़ मारने वाला वीडियो वायरल होते ही राजनीति गरमा गई है।

इस संबंध में चुराह कांग्रेस ने शनिवार को कांग्रेस सेवा दल चुराह के अध्यक्ष प्रकाश भुटानी की अगुवाई में जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही विस उपाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही उपायुक्त चंबा के माध्यम से एक ज्ञापन राज्यपाल को प्रेषित किया गया, जिसमें विस उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।

प्रकाश भुटानी ने आरोप लगाया कि 29 मई को विस उपाध्यक्ष का रैला स्कूल में एक कार्यक्रम था।

उपाध्यक्ष ने नौवीं व 10वीं कक्षा के छात्रों को एक हाल में बैठाया तथा उनसे सवाल-जवाब किए। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे से स्वेटर पहनने का कारण पूछा, जिस पर बच्चे ने बताया कि उसे सर्दी जुकाम है। इसलिए स्वेटर पहना है।

इसी बीच एक बच्चा हंस पड़ा, जो कि हंसराज को पसंद नहीं आया तथा उन्होंंने उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ इतने जोर से मारा कि पूरे कमरे में उसकी गूंज सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि उंगली मुंह से निकाल दो नहीं तो मैं तुम्हारी उंगलियां तोड़ दूंगा।

उसी हाल में बैठे एक अन्य लड़के को उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें उठाकर क्लास रूम से बाहर फेंक दूंगा। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने कमरे में बैठी एक छात्रा के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा किसने उन्हें अधिकार दिया कि किसी कक्षा के बच्चों को पढ़ाएं तथा पढ़ाई के नाम पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार बच्चों के साथ हिंसक व्यवहार करने पर अध्यापकों को दंड देती है।

कई ऐसे उदाहरण हैं कि बच्चों को प्रताड़ित करने पर अध्यापकों को निलंबित तक किया है। इसके विपरीत हंसराज ने एक बच्चे को थप्पड़ मारा, वह निंदनीय है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...