कल तहसील चौक से कुआँ चौक तक खुली जीप में होगा प्रतिभा सिँह का रोड शो

--Advertisement--

Image

बिझड़ी 20 मई – अनिल कपलेश

बड़सऱ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने बिझड़ी बाजार में कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष प्रतिभा सिंह का रोड शो करवाने और खाज्जियाँ में विशाल जनसभा का आयोजन करवा कर आने वाले विधानसभा चुनावों का विगुल बजा दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी लोकसभा की सांसद प्रतिभा सिँह कल बड़सऱ विधानसभा क्षेत्र के एक दिन के दौरे पर आ रही हैं। यह जानकारी बढ़सर विधानसभा के विधायक इंद्र दत्त लख़नपाल ने आज बिझड़ी लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

लख़नपाल ने बताया कि प्रतिभा सिँह का स्वागत उखली में किया जायेगा और उसके बाद बिझड़ी में सभी कार्यकर्त्ताओ के साथ तहसील चौक से कुआँ चौक तक एक विशाल रैली और रोड शो का आयोजन किया जायेगा।

रोड शो के वाद पंचयात गारली के खाज्जियाँ शनिमंदिर में प्रतिभा सिँह एक विशाल जन सभा को संवोधित करेंगी और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ से विचार विमर्श कर आने वाले विधानसभा चुनाबों के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक लख़नपाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कि डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। प्रदेश भाजपा सरकार घोटालों की सरकार है। जल शक्ति विभाग में हुई नियुक्तिओं में भारी अनियमिततायें बर्ती गयीं हैं, पाइपओं की खरीद में भारी घोटाला किया गया है।

पुलिस भर्ती में घोटाला कर हजारों युबाओं के भबिष्य से खिलबाड़ किया गया है। युबा बर्ग में भारी आक्रोश पनप रहा है। कर्जा ले ले कर हिमाचल को कर्जदार वना दिया है। महंगाई सातमे आसमान को छू रही है परन्तु भाजपा ने कभी भी महंगाई के मुद्दे पर वात करना मुनासिव नहीं समझा।

प्रदेश का हर वर्ग भाजपा के झूठे वादों से तंग आ चुका है। पेट्रोल, डीज़ल और रशोई गैस के रेट आसमान को छू रहे हैं। स्कूलों में अध्यापक नहीं अस्पतालों में डॉक्टर नहीं फिर भी भाजपा सरकार मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है और रिपीट मिशन की बातें कर रही है।

लख़नपाल ने कहा कि प्रतिभा सिँह के नेतृत्व में पार्टी एक जुट हुई है और आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ अपना परचम लहराएगी।

इस मौके पर उनके साथ जिला महासचिब पवन कालिया ,नरेश लखनपाल,कृष्ण चौधरी,आधी माजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...