बीच सफर में फिर हांफ गई एचआरटीसी की बस, धूप में पैदल चले यात्री

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक और बस वीरवार को सुजानपुर उपमंडल में बीच सफर में ही हांफ गई। हमीरपुर से वाया कक्कड़, खनौली, तपालधार, संधोल, सुजानपुर चलने वाली बस जब सुबह करीब 10:30 बजे सुजानपुर जा रही थी तो सचूही गांव के पास बंद हो गई।

यहां चालक ने बस को रोका था, लेकिन जब वह उसे दोबारा स्टार्ट करने लगा तो स्टार्ट नहीं हुई। हालांकि बस में आठ यात्री ही सवार थे, लेकिन इन्हें भी अपने गंतव्य तक धूप में पैदल जाना पड़ा।

चालक व परिचालक ने बस में आई खराबी को जांचना शुरू किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। इन लोगों में का कहना है कि चालक ने यहां मौजूद बावड़ी से ठंडा पानी पीने के लिए बस रोकी थी, लेकिन जब वह दोबारा इसे स्टार्ट करने लगा तो स्टार्ट ही नहीं हुई।

इसके बाद यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की ओर चल पड़े। अगले चौक पर भी सवारियां बस का इंतजार करती रहीं। इस क्षेत्र में 10:30 बजे इस बस के बाद शाम 4:30 बजे ही सुजानपुर के लिए बस सुविधा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि महिलाओं को 50 फीसदी किराये में छूट देने की बजाय निगम प्रबंधन बसों की हालत सुधारे।

इस संबंध में हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि बस में कुछ खराबी आई थी। इसे चालक-परिचालक ने ही दुरुस्त कर दिया। थोड़ी देर बाद यही बस रूट पर गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...