मनाली घूमने जा रहे पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, 6 घायल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

एनएच-205 चंडीगढ़-मनाली पर बनेर के समीप एक इनोवा कार गहरी खाई में जा गिरी। पंजाब नंबर की इस कार में 4 महिलाओं व 2 पुरुषों सहित कुल 6 लोग सवार थे। मुंबई के ये सभी लोग मनाली घूमने जा रहे थे।

बनेर के समीप पहुंचने पर तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 फुट नीचे जा गिरी। हादसे में 1 महिला को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है।

धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने खाई में गिरे घायलों को स्वारघाट पुलिस की सहायता से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी स्वारघाट बलबीर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला SIHM के 30 विद्यार्थियों को बर्गर किंग में नौकरी, ₹25 हजार औसत मासिक CTC

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों को बर्गर किंग में...

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...