कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा कैदी पुलिस की गिरफ्त से हुआ फरार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसवाल 

जिला कारागार धर्मशाला के 1 कैदी फरार होने की सूचना मिली है ।

जेल के उपाधीक्षक विकास भटनागर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पांच कैदी धर्मशाला जेल में चोरी के मामले में इन्हें धर्मशाला जेल लाया गया था लेकिन इन पांचों कि आज पठानकोट कोर्ट में पेशी थी।

धर्मशाला पुलिस की ओर से इन्हें पठानकोट ले जाया जा रहा था। जहां से एक कैदी प्रिंस पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला।

बताया यह भी जा रहा है कि यह इन पांचों का एक ग्रुप है जो की ज्वेलरी शॉप में चोरी करते थे पकड़े जाने पर इन धर्मशाला जेल रखा गया था।

इतना ही नहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनके ग्रुप के साथी पहले भी पेशी को ले जाते वक्त भाग गए थे, हालांकि उनके जो साथी भागे थे वह आज दिन तक पकड़े नहीं गए हैं।

ऐसे में अब एक और चोरी के मामले में पठानकोट ले जाए जा रहे कैदी प्रिंस ने पुलिस को धोखा देकर भागने में फरार हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...