आईटीआई नैहरनपुखर में एक बार फिर मिलेगा युवाओं को रोजगार का अवसर

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

20 मई को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटिड स्वराज डिविजन प्लांट-1 मोहाली द्वारा आई टी आई नैहरनपुखर में कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा।

कंपनी के एच आर विभाग के अधिकारी ने बताया कि 20 मई 2022 को होने वाले साक्षात्कार के लिए एन.मी.वी.टी और एस.सी वीटी’ से फिटर, टर्नर पेंटर, डीज़ल मैकेनिक, मशीनिस्ट और ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्यवसाय में वर्ष 2018-2021 के बीच कोर्स उतीर्ण कर चुके अभ्यर्थी पात्र होंगे।

अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को 8700/- रुपये मासिक वेतन और प्रोत्साहन राशि के साथ अन्य सुविधाएं भी कंपनी द्वारा दी जाएंगी।

कैम्पस इंटरव्यू में पात्र युवा 20 मई 2022 को सुबह नौ बजे अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपियों के साथ आई टी आई नैहरनपुखर कैम्पस में पहुँच जाने चाहिए।

इस कैम्पस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सरकारी व निजी आई टी आई के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी प्रदीप कुमार से दूरभाष 01970-292604, 292626 पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...