उप रोजगार कार्यालय तीसा में 23 मई को आयोजित होगा केंपस इंटरव्यू : अरविंद सिंह चौहान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद  सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय  चम्बा द्वारा उप रोजगार कार्यालय तीसा में 23 मई को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें वर्धमान यार्न एंड थ्रेड्स होशियारपुर  में 50 ट्रेनी के  पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिसके लिए आवेदक की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता 8वीं निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि चयनित किए गए युवाओं को कंपनी द्वारा मासिक वेतन 7228 से 12553 रखा गया है।

इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,व बायोडाटा लेकर निर्धारित स्थान पर  प्रातः10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा उप रोजगार कार्यालय तीसा में उपस्थित हो कर साक्षात्कार  में भाग ले सकते है।

उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान मे रखते हुए अवेदकों से निवेदन है कि सामाजिक दूरी  के नियमों का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें,भीड़ न करें,एक समय पर एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए आएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...