हिमाचल विधानसभा चुनावः टिकट की चाह? कांग्रेस नेताओं ने सुक्खू का जगह-जगह किया स्वागत और शक्ति प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव साल के अंत में होंगे. कांग्रेस ने हाल ही में सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है. सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमीरपुर के नादौन से कांग्रेस विधायक हैं.

गुरुवार को सुक्खू हमीरपुर विधानसभा पहुंचे तो अलग ही नजारा दिखा,. हर चौराहे पर टकटार्थियों ने उनका स्वागत किया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर गरम हो गया है.

हालांकि, यह कार्यक्रम प्रचार समिति का अध्यक्ष बनने और टिकट आवंटन समिति के सदस्य बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने रखा है, लेकिन यह समारोह, स्वागत समारोह ना बनकर, तकटार्थियों द्वारा टिकट मांगने का समारोह बन गया.

सुक्खू का उखली में पहुंचने पर सबसे पहले पेशे से डॉक्टर और समाजसेवी संस्था से जुड़े हुए डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने स्वागत किया. इसके बाद कांग्रेस युवा नेता नीलम ठाकुर ने समर्थकों के साथ सुक्खू की आवभगत की.

बाईपास के पास समाजसेवी और बार काउंसिल के सदस्य रोहित शर्मा ने समर्थकों के साथ सुक्खू को फूलों के साथ तोला और तलवार भेंट की.

भोटा चौक पर प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस रिसर्च कमेटी के संयोजक सुनील शर्मा बिट्टू ने समर्थकों के साथ सुक्खू का स्वागत किया. अहम बात है कि ये सारे कार्यक्रम महज चंद किमी की दूरी पर हुए और सभी नेता सुक्खू को खुश करना चाहते थे.

कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ेंगी

दरअसल, सुखविंदर सिंह सुक्खू को जब से चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है, तब से हमीरपुर में टिकट के चाहवनों में टिकट लेने के लिए होड़ सी लगी हुई है.

टिकट पाने की चाह के चलते ही आज सुक्खू के स्वागत के लिए रखी गई रैली में भी यह नजारा साफ देखा गया है. टिकट के चाहवानों ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पर अपने-अपने बड़े-बड़े हॉर्डिंग्स भी लगा रखे थे.

खैर, हमीरपुर विधानसभा से कांग्रेस का टिकट किसकी झोली में जाता है, यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है, लेकिन जिस तरह से सुक्खू के स्वागत के लिए रैली के दौरान टिकट के चाहवानों ने अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन किया, उससे साफ नजर आता है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौतियां बढ़ जाएंगी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...