खुद को अनाथ व दिल का मरीज बता दलित युवती से गुपचुप रचाई शादी, अब फरार…

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल अम्ब में एक युवती ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व एससी, एसटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि अंकित शर्मा ने उसे शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। उसने युवती को बताया की उसके माता- पिता नहीं है और उसके दिल में छेद है, वह दिल का मरीज है और डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए मना कर दिया है।

इस तरह उसे बेवकूफ बनाकर उसके करीब आया। जब उसके परिवार को इस सारे मामले का पता चला तो उसके परिवार को घर बुलाया गया। वहां भी अंकित ने उससे शादी करने की बात कबूल की, परन्तु बाद में उसके घर वालों ने फोन कर शादी करने से इंकार कर दिया।

जिसकी वजह युवती का दलित जाति से संबंधित होना बताया गया। अंकित शर्मा ने युवती से कहा की वह सबको समझा लेगा। युवती ने बताया की वह 24 दिसंबर 2019 को अंकित के संपर्क में आई थी।

युवती ने आरोप लगाया कि  आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए टॉर्चर करता था। अक्सर खुद को खत्म करने की धमकी देता था। जब वह संबंध बनाने से इंकार करती तो वह सल्फास खा कर जान देने की धमकी भी देता था। युवती उसके मना करने पर मारपीट भी करता था।

युवती ने आरोप लगाया कि अंकित ने 12 जनवरी 2022 को एक मंदिर में उससे  शादी भी की, परन्तु मुझे बाद में पता चला की यह मंदिर शादी के लिए मान्य नहीं है। उसके बाद 22 मार्च से वह लापता है।

युवती के अनुसार अंकित ने उसके दोस्त के फोन से कॉल कर कहा कि वह उसे लेने आ रहा है, अगर उसने किसी से शिकायत की तो वह उसकी शादी का वीडियो वायरल कर देंगे।

पीड़ित युवती ने आरोपित युवक के चाचा व बुआ पर भी उसके साथ बदतमीजी व उसे जाति सूचक शब्द बोलने के भी आरोप लगाए हैं। युवती ने पुलिस से उसे इंसाफ दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुआ कहा कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुराचार व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच  शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...