पति की संदिग्ध मौत पर मां व बेटी गिरफ्तार, गर्भवती है मृतक की पत्नी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल के बड़सर विधानसभा क्षेत्र की वणी पंचायत के तुखानी गांव मे जहरीला पदार्थ  निगलने से हुई मौत के मामले मे दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को हिरासत में ले लिया है। फ़िलहाल ये माना जा रहा है कि मां व बेटी ने ही अभिषेक को आत्महत्या के लिए उकसाया।

पुलिस ने महिलाओं को कोर्ट में पेश किया, न्यायालय ने महिलाओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस घटना की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि वणी पंचायत के तुखानी गांव के अभिषेक पुत्र पवन कुमार की जहरीला पदार्थ निगलने से दो दिन पहले मौत हो गई थी।

मृत व्यक्ति के परिवार ने मृतक की पत्नी व सास पर पूर्व योजना के तहत उसे जहर देने का आरोप लगाया था तथा पुलिस में शिकायत दर्ज की थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी व सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब 14 दिन की पूछताछ के बाद फिर कोर्ट में आरोपियों को पेश करेगी।दीगर यह है कि अभिषेक और मीनाक्षी की महज 7 महीने पहले ही शादी हुई थी।

जानकार बताते है कि मीनाक्षी 5 महीने की गर्भवती है, जबकि दोनों की अंतरजातीय शादी की थी। शादी के बाद से इन वैवाहिक जीवन भी अच्छे से चल रहा था। दो दिन पहले बीच कुछ ऐसा हुआ, जिससे एक को क़ीमत मौत से चुकानी पड़ी।

फिलहाल पुलिस ने परिवार की शिकायत पर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...