हिमाचल प्रदेश में इस तरीक से रात को नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें, ड्राइवर यूनियन ने लिया फैसला

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ड्राइवर यूनियन ने निगम प्रबंधन के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि है कि यदि 29 मई तक सरकार व निगम प्रबंधन ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे 30 मई को बसें नहीं चलाएंगे।

एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि 29 मई रात 12 बजे के बाद एचआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। वहीं, 30 मई को काम छोड़ो आंदोलन किया जाएगा। राजधानी शिमला के पुराना बस स्टैंड में हुई ड्राइवर यूनियन की गेट मीटिंग में यह एलान किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार व निगम प्रबंधन की ओर से एचआरटीसी के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य विभागों में छठे वित्तायोग की सिफारिशों को लागू कर दिया गया है।

वहीं, एचआरटीसी कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया गया है। कई वर्षों से लंबित वित्तीय मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।

इस संबंध में कई बार एचआरटीसी प्रबंधन व परिवहन मंत्री से मुलाकात की जा चुकी है। सरकार व प्रबंधन की ओर से हर बार मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया जाता है। इसके बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। इसलिए अब सरकार व निगम प्रबंधन को अंतिम चेतावनी दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...