काँगड़ा: प्रेमी की शादी वाले दिन महिला ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

यह घटना पूरी फिल्मी कहानी जैसी है। एक महिला अपने पति से अलग रहती है और फिर वह एक युवक के सम्पर्क में आती है। युवक उससे शादी का वायदा तो करता है परंतु जब शादी की बात आती है तो वह अपने वायदे से मुकर जाता है। वह अपना संसार किसी और युवती के साथ बसाना चाहता है।

प्रेम में धोखा खाई महिला इतनी दुखी हो जाती है कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेती है। वह आत्महत्या के लिए उसी दिन को चुनती है जिस दिन युवक की शादी हो रही होती है। पुलिस के अनुसार महिला युवक के सम्पर्क में वर्ष 2015 में आई थी।

जानकारी के अनुसार कांगड़ा में प्रेमी युवक की आज शाम शादी वाले दिन 35 वर्षीय विवाहिता ने किराए के मकान में बिस्तर की चादर का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि 2013 से यह महिला अपने पति से अलग रह रही थी।

इसके बाद यह उक्त युवक के सम्पर्क में आई, जिसने इसके साथ शादी कर जीवन भर साथ निभाने का वायदा किया। उक्त युवक शादी का वायदा करता रहा परंतु आज वह शादी किसी अन्य के साथ करने जा रहा था।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले कई वर्षों से उक्त युवक न केवल झूठे वायदे करता रहा परंतु मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता रहा। इस कारण महिला ने थाने में पहले दुराचार का मामला दर्ज करवाया था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी झूठे वायदों, प्रताड़ना तथा दूसरी जगह शादी होने की बात पर इतनी परेशान हो गई थी कि उसने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का फैसला ले लिया।

पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...