मां के साथ स्कूल से घर लौट रहा था मासूम, रास्ते में ऐसे मिली खौफनाक मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा जिले की ग्राम पंचायत प्रौथा में स्कूल से छुट्टी कर घर वापस लौट रहे एक बच्चे की ढांक से गिरने से मौत हो गई। 7 वर्षीय बालक वीरवार को हैंठा में स्थित प्राथमिक पाठशाला में शिक्षा ग्रहण करने के लिए गया हुआ था। दोपहर को जब स्कूल से छुट्टी हुई तो उसकी माता उसे लेने गई थी।

जब वह उसे स्कूल से घर वापस ला रही थी तो उसी दौरान घासनी में अचानक बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह ढांक से गिर गया। इस दौरान वह बुरी तरह घायल हो गया। बच्चे को घायलावस्था में उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसकी पुष्टि मेडिकल काॅलेज चम्बा के प्राचार्य डाॅ. रमेश भारती ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...