चुनावों में युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस; प्रदेशाध्यक्ष बोलीं, प्रतिभावान नौजवानों को मिलेगा अवसर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में युवाओं को अवसर दिया जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रतिभावान युवाओं को इस बार टिकट आबंटित की जाएंगी।

प्रतिभा सिंह ने यह बात दिल्ली दौरे के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने और बुजुर्ग नेताओं को संगठन में तरजीह दी जाएगी।

कांग्रेस पार्टी हिमाचल में युवा और बुजुर्ग दोनों के समावेश से चलेगी। नका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से हुई मुलाकात के दौरान विधानसभा चुनाव में टिकट आबंटन के आधार पर चर्चा हुई है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा का चुनाव जीतना पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद मंडी में लोकसभा और प्रदेश की अन्य सीटों पर हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी विजयी रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जनता बहुत मानती है। उनके करवाए विकास के दम पर हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रभाव प्रदेश में नजर नहीं आएगा। विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर ही कांग्रेस प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं की बड़ी जनसभाओं का आयोजन करेगी।

प्रतिभा सिंह उदयपुर के चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान गई थीं और इसके बाद उन्होंने दिल्ली में आयोजित हुई बैठकों में हिस्सा लिया।

प्रतिभा सिंह ने इस दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश के कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की है। इस मौके पर शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...