सरकारी कर्मचारी के खाते से शातिरों ने निकाले 3.95 लाख रुपये

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कल्पेश

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत शहर की एक निकटवर्ती पंचायत में शातिरों ने एक सरकारी कर्मचारी के खाते से करीब चार लाख रुपये धोखे से निकाल लिए। पीड़ित व्यक्ति ने नादौन थाना में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसका फोन हैक हो गया है और वह उसे इस कठिनाई से बचा सकता है। पीड़ित व्यक्ति फोन करने वाले के झांसे में आ गया और जैसे-जैसे शातिर ने उससे पूछा, उसी तरह से पीड़ित मैसेज भेजता रहा।

इस दौरान शातिर ने व्यक्ति के खाते की जानकारी भी हासिल कर ली। पीड़ित को इस बात का पता तब चला जब उसके खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। मैसेज पढ़कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके खाते से तब तक 3,95,000 रुपये की निकासी हो चुकी थी। पीड़ित व्यक्ति एक सरकारी विभाग में कार्यरत है।

इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि फोन पर इस तरह की किसी भी प्रकार की कॉल आने पर किसी के झांसे में न आएं और अपनी व्यक्तिगत या फोन से संबंधित जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...