जमीन विवाद में दो भाइयों के परिवारों में चले दराट और डंडे, सात घायल

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कल्पेश

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत भूंपल के दरभयाल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुए झगड़े में सात लोग घायल हो गए हैं। दोनों परिवारों में जमकर लाठी, डंडों व दराट का इस्तेमाल हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

दीक्षा कुमारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि जमीन विवाद के कारण उसके चाचा के परिवार ने उसके परिवार पर हमला कर दिया, जिससे वह, उसकी माता व भाई घायल हो गए हैं।

दूसरी ओर सिकंदरा देवी ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ ने अकारण ही गालियां देना आरंभ कर दिया। विरोध करने पर हमला कर दिया। इससे वह, उसके बेटे, पति व अन्य परिजन घायल हो गए।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दराट व डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों परिवारों में काफी समय से जमीन विवाद चल रहा है।

इस संबंध में जांच अधिकारी एसआई चुन्नीलाल ने बताया कि घायलों का मेडिकल करवाकर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है तथा घायलों का उपचार करवाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...