जंगल मे आग लगने से वनसंपदा को पहुंचा भारी नुकसान

--Advertisement--

Image

गांववासियों ने एकजुटता दिखाते हुए संभाला मौर्चा ,कई घरों को बचाया आग की चपेट से

हिमख़बर/ देहरा-नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

गर्मियों का फायर सीजन चलते जंगलों में लगी आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुँचा है तथा अनगिनत जीव जंतु आग में जल गए है पिछले कल भी विधानसभा क्षेत्र देहरा के अंतर्गत पड़ती पंचायत सकरी के गांव दरगिया गांव में दोपहर बाद अचानक जंगल में आग लग गई और आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही पलो में साथ लगते घरों से मात्र 100 मीटर की दूरी तक आग पहुंच गई।

गांव वालों ने एक जुटता दिखाते हुए बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जैसे ही आग लगने की खबर गांव के लोगों को लगी उसी वक्त गांव के नौजवान, बुजुर्ग, महिला, और बच्चे भी आग बुझाने और पानी डालने में लग पढ़े विशेषकर इस कार्य के लिए सभी गांव वाले बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने एक जुटता दिखा कर आग पर काबू पाया।

अगर गांव वाले तुरंत मौका ना संभालते तो शायद कई घर आग की चपेट में आ जाते और ना जाने कितना जान माल का नुकसान भी हो सकता था। हालांकि जंगल के साथ लगती कुछ लोगों की मलकीत भूमि की बाढ़ भी जलकर राख हो गई।

वन विभाग के कर्मचारियों ने भी भी मौका पर पहुंच कर आग बुझाने में गांव वासियों के साथ डटे रहे। रात भर गांव के कई नौजवान पहरा देते रहे क्योंकि अभी भी जंगल की आग पूरी तरह से नहीं बुझ पाई है।

गांव वासियों ने प्रशासन से भी यह मांग की है कि अग्निशामक विभाग का दफ्तर नजदीक होना बहुत जरुरी है क्योंकि यहां से देहरा और जवाली दोनों ही 30 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह सुविधा वहीं पर उपलब्ध है और उनको मौका पर पहुंचने में भी बहुत समय जाता है और हर बर्ष इसी तरह जंगलों में आग लगती है और भारी नुकसान भी होता है। इस और सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि भविष्य में होने वाली ऐसी घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...