हिमाचल में 20 मई से बदलेगा मौसम, तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में उमस भरी गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेगा और लोगों कोअंधड़, वज्रपात व ओलावृष्टि के कहर का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 20 मई से मौसम में बदलाव आएगा।

मौेसम विभाग ने 20, 21 व 22 मई के लिए पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी करते हुए अंधड़, ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताई है और लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 20 से 22 मई तक प्रदेश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में रहेगा। 20 मई को पूरे प्रदेश में गरज व बिजली गिरने का येाले अलर्ट रहेगा। जबकि 21 व 22 मई को मैदानी और मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में गरज, ओलावृष्टि के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंधड़ चलने की आशंका है।

ऐसे में तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी का असर कम होगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। घमरूर में 5, भुंतर व पच्छाद में 4-4, बाजुआरा में 3, और गोहर व गग्गल में 2-2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

इधर, राज्य में गर्मी का कहर बदस्तूर जारी है। खासकर मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। ऊना राज्य का सबसे गर्म स्थल बना हुआ है।

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 39, हमीरपुर में 36.4, कांगड़ा में 36, सुुंदरनगर में 35.6, धर्मशाला में 35, सोलन में 33.5, भुंतर में 33.2, पालमपुर में 30.8, शिमला में 25.5, कल्पा में 21, कुफरी में 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...