आइटीआई नाहन में 23 मई को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में 23 मई को प्रातः 10 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कंपनियों को लगभग 220 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है।

यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मैसर्ज वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी को 8वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता के युवाओं की ट्रेनी अप्रेंटिस के लिए आवश्यकता है।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी नाहन को स्नातक या स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता के युवाओं व युवतियों की आवश्यकता है।

इसके अतिरिक्त, पशुपति स्पिनिंग मिल्स कालाअंब को 6 ट्रेनी आपरेटर की आवश्यकता है। जिनकी योग्यता आईटीआई फिटर, टर्नर व मैकेनिकल होनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त, न्यूनतम वेतन 9000 और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए तथा कैम्पस इंटरव्यू के लिए वह अपने साथ दो (2) पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ ले कर आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...