
शाहपुर – नितिश पठानियां
आइटीआइ शाहपुर में 24 मई को बद्दी सोलन की एमएस सर्विस इंडिया डाट काम कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 30 इंजीनियरिंग ट्रेड के युवाओं का नौकरी के लिए चयन करेगी।
साक्षात्कार में उन युवकों का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो और जिन्होंने आइटीआइ मकैनिक कम आपरेटर, इलेक्ट्रिकल, फिटर मशीनिस्ट, व्यवसायों आदि में की हो।
इसके साथ साथ इस कैंपस में वह अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं जिन्होंने 3 साल का डिप्लोमा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल मैं किया है।
आइटीआइ शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर मुकेश कौशल ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 8 घंटे के ग्रॉस 9,700 और पीएफ ईएसआई को काटकर सीटीसी सैलेरी 8,300 रुपए मानदेय होगा।
ओवरटाइम लगाने पर 3,500 रुपये का भी प्रावधान मिलेगा। चयनित होने पर कंपनी अपने कर्मचारियों सब्सिडाइज कैंटीन, वर्दी की सुविधा भी देगी।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थियों को कंपनी पेरोल पर 8 घंटे की शिफ्ट होगी। उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित प्रशिक्षुओं को नियमित तौर पर लेकर जाएगी।
वहीं प्रधानाचार्य ई. संजीव सहोत्रा ने कैंपस साक्षात्कार वाले दिन युवाओं अपने सभी दस्तावेज लेकर आने का आह्वान किया है। साक्षात्कार में वह युवा भी भाग ले सकते हैं जो 2018 से 2021 में इन्हीं ट्रेडों में पास आउट हुए हों। यह कंपनी बैटरी और इनवर्टर का कार्य करती है।
