त्रिलोकपुर में टिशू कल्चर द्वारा बनाए जा रहे पौधों के बारे में दी जानकारी

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

जिला कांगड़ा की तहसील ज्वाली के त्रिलोकपुर गांव में बनाए गए हिमालय बायो प्लांट के फार्म में वीरवार को हिमाचल प्रदेश बागवानी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के 25 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने ग्रुप के साथ विज्ञानिको ने दौरा किया।

इस अवसर पर फार्म के संचालक संदीप कुमार एवं डॉ चंदेल ने बताया कि इस दौरान शोधार्थियों को फार्म में टिशू कल्चर द्वारा बनाए जा रहे लैब में पौधों के बारे में जानकारी दी गई एवं साथ ही अत्याधुनिक एयरोपोनिक यूनिट में मिट्टी रहित खेती तकनीक से आलू के बीज तैयार करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

जिसमें एरोपोनिक तकनीक में पौधे के टिशू को प्लास्टिक शीट के छेद में लगाया जाता है। जड़ एक बॉक्स में लटकी होती है। फिर मिट्टी की जगह सारी खुराक छिड़काव करके उसे दी जाती है। जब बॉक्स में लटकी जड़ में आलू लग जाते हैं. तो बॉक्स खोलकर आलू को अलग कर लिया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...