नेरचौक मेडिकल कालेज में मिलेगी न्‍यूरोसर्जरी और कार्डियोलोजी की सुविधा, अस्‍पताल में 27 पद सृजित

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज नेरचौक मंडी के लिए न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलाजी व अस्पताल प्रशासन विभाग को मंजूरी प्रदान करने के साथ 11 पद सृजित कर भरने को मंजूरी प्रदान की है।

इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत पांच एसोसिएट प्रोफसर और छह सहायक प्रोफसेर के पदों के सृजन की अधिसचूना जारी की गई है।

इसके अलावा रेडियोथेरेपी विभाग के तहत कैंसर देखभाल केंद्र के लिए 16 पद सृजित करने और भरने की अधिसूचना जारी की गई है।

इन पदों में वार्ड सिस्टर के दो, स्टाफ नर्स के 11, जीओए आइटी के दो और फार्मासिस्ट का एक पद सृजित किया गया है।

विभाग का नाम, पद, संख्या

  • फारेंसिक, मेडिसिन, एसोसिएट प्रोफेसर, 01
  • त्वचा विज्ञान, एसोसिएट प्रोफेसर, 01
  • मनोचिकित्सा, एसोसिएट प्रोफेसर, 01
  • ईएनटी, एसोसिएट प्रोफेसर, 01
  • नेत्र विज्ञान, एसोसिएट प्रोफेसर, 01
  • न्यूरोसर्जरी, सहायक प्रोफेसर, 01
  • बायोकेमिस्ट्री, सहायक प्रोफेसर, 01
  • सामुदायिक चिकित्सा, सहायक प्रोफेसर, 01
  • एनस्थीसिया, सहायक प्रोफेसर, 01
  • कार्डियोलाजी, सहायक प्रोफेसर, 01
  • अस्पताल प्रशासन, सहायक प्रोफेसर, 01
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...