शिमला में पति-पत्‍नी ने पार्टनरशिप के नाम पर होटल मालिक से ठगे 75 लाख रुपये

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला में एक दंपती ने पार्टनरशिप के नाम पर होटल मालिक को 75.17 लाख रुपये की चपत लगा दी। लाखों रुपये हड़पकर दंपती फरार हो गया है। पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत पर पति-पत्‍नी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला राजधानी शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत सामने आया है। शिमला के खलीनी निवासी देवराज वर्मा ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि वह आईएसबीटी के समीप एक निजी होटल का मालिक है, जिसमें मोनिका नामक महिला पार्टनर है।

मोनिका ने होटल को लेकर जनरल पावर आफ अटार्नी अपने पति को प्रदान की है। शिकायतकर्ता का कहना है दंपती ने पार्टनरशिप के नाम पर उससे 75.17 लाख रुपये का ऋण लिया।

होटल की लीज एग्रीमेंट के दौरान आरोपितों ने सिक्योरिटी के तौर पर 15 लाख रुपये के तीन चेक दिए थे। लेकिन ये चेक भी नकली निकले। दोनों आरोपितों ने अब तक ऋण की राशि को नहीं चुकाया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आइपीसी की धारा 420 में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर: रेहलू-बलड़ी सड़क पर खर्च होंगे 90 लाख, केवल सिंह पठानियां ने दी सौगात

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रेहलू-बलड़ी गांव में सड़क सुविधा...