
आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्ताओं में बहस, बहस में गाली गलौज करते कार्यकत्र्ताओं का वीडियो वायरल, पार्टी में ओहदे को लेकर बताई जा रही कार्यकत्र्ताओं की बहस।
शिमला – जसपाल ठाकुर
आम आदमी पार्टी के शिमला स्थित कार्यालय के बाहर आप कार्यकत्र्ताओं में आपसी किसी बात को लेकर बहस हो गई। आम आदमी पार्टी के कार्यकत्र्ताओं की बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडिया में आप कार्यकत्र्ता एक-दूसरे से गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आप नेताओं के इस वीडियों में कार्यकत्र्ता गालियां निकाल रहे हैं।
वीडियो के अंत में एक महिला वीडियो बना रहे व्यक्ति को वीडियो बंद करने के लिए कह रही, ताकि पार्टी की बदनामी न हो।
चुनावों से पहले ही आम आदमी पार्टी के झाडू की तिलियों विखरते हुए नजर आ रही है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी में ओहदे देने को लेकर आप कार्यकत्र्ताओं में शिमला कार्यालय के बाहर कुछ दिनों पहले बहस हुई थी।
आप कार्यकत्र्ताओं में हो रही बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
