नाबालिग ने की थी दुकान से चोरी, पैसों से खरीदा था मोबाइल

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब के मेन बाजार में किराने की दुकान में 30 से 40 हजार की नकदी से कुछ सामान लेकर फरार हुए चोर को पुलिस ने 36 घंटे के अंदर देवीनगर पांवटा से गिरफ्तार किया।

इस मामले में जांच कर रहे पांवटा पुलिस के मुख्य आरक्षी कृष्ण भंडारी ने आरोपी को देवी नगर से गिरफ्तार किया।

बता दें कि दो दिन पहले आरोपी ने मुख्य बाजार स्थित एक किराने की दुकान में निर्माणाधीन भवन की ओर से छत पर चढ़कर जाली तोड़कर किराने की दुकान में घुसकर दूकान के गल्ले में से लगभग 30 से40 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया था।

वह इस दौरान कुछ सामान भी दुकान से चुरा कर फरार होने में कामयाब हुआ था। जिसके बाद पुलिस इसकी तलाश में 2 दिन से उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश में घूम रही थी।

आखिरकार रविवार को पुलिस को मुखवीर ख़ास से सुचना मिली की आरोपी पांवटा में देवी नगर आया है। सुचना मिलते ही इस मामले के आइओ कृष्ण भंडारी ने आरोपी को देवी नगर से धरदबोचा।

इस दौरान डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी नाबालिग है। जिसको लेकर उसके ऊपर जुवेनाइल कोर्ट में मामला चलेगा।

उन्होंने कहा कि अभी जांच कर रही है। इस दौरान उन्होंने बताया की उसके पास से चोरी किये गए पैसो से खरीदा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...