ज्वाली के अधीन गौ सेंक्चुरी हार के समीप देहर खड्ड में डूबने से युवक की मौत

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन गौ सेंक्चुरी हार के समीप देहर खड्ड में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अनमोल सिंह (18) पुत्र पुरषोत्तम सिंह निवासी हार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनमोल सिंह अपने दोस्तों के साथ दोपहर के समय देहर खड्ड में नहाने चला गया तथा वहां पर डूब गया। उसके दोस्तों ने उसके घर में इसकी सूचना दी तथा स्थानीय युवकों ने पानी से उसको बाहर निकाला तथा सिविल अस्पताल जवाली में उपचार हेतु ले आए।

सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी सिविल अस्पताल जवाली में पहुंच गई है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी कांगड़ा डॉ खुशहाल चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related