एचपीसीए ने हरिपुर में किया हरिपुर-गुलेर क्रिकेट सब सेंटर का शुभारंभ, अनुराग ठाकुर के मिशन-70 के तहत एचपीसीए ने हरिपुर में खोली क्रिकेट एकेडमी

--Advertisement--

Image

हरिपुर – गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने देहरा के हरिपुर में क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर-गुलेर के लिए युवा खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जिसमे क्षेत्र के सेंकडो युवाओं ने हिस्सा लिया.

दरसल एचपीसीए ने अनुराग ठाकुर के मिशन 70 के तहत हिमाचल में अलग अलग क्षेत्रों में सब सेंटर बनाए है जिसके माध्यम से एचपीसीए युवा क्रिकेटरों को तराश रहा है.

हरिपुर में यह ट्रायल पूर्व क्रिकेटर अशीम अग्रवाल की अध्यक्षता में एचपीसीए द्वारा बनाई गई कमेटी ने लिए.

सब सेंटर के शुभारंभ पर उपस्थित डॉ सुकृत सागर ने कहा कि युवा क्रिकेटरों के लिए इस तरह के प्रयास हमारे लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की शानदार पहल है.

अनुराग ठाकुर हमेशा युवाओँ को खेल से जोड़ने के लिए प्रयासरत रहे है फिर बात चाहे सांसद खेल महाकुम्भ हो या एचपीसीए के मिशन-70 की.

डॉ सुकृत ने कहा कि अनुराग ठाकुर के इन प्रयासों से गांवों में छुपी हुई युवा प्रतिभाओं को अगले स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा तो दूसरी और युवा नशे से भी दूर रहेंगे तथा शारीरिक व मानसिक रूप से भी स्वस्थ होंगे.

हरिपुर- गुलेर क्रिकेट सब सेंटर के शुभारंभ के लिए डॉ सुकृत सागर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, एचपीसीए के अध्यक्ष अरुण धूमल व पूर्व मंत्री रविंदर सिंह रवि का क्षेत्र के युवाओँ व जनता की तरफ से धन्यबाद किया.

शुभारम्भ व ट्रायल के बाद एचपीसीए समिति अध्यक्ष व पूर्व क्रिकेटर अशीम अग्रवाल ने बताया कि कुल 80-90 युवाओँ ने आज ट्रायल दिया है.

जिसमे सलेक्ट हुए युवाओं की सूची एक दो दिन में जारी कर दी जाएगी उन्होंने कहा कि यह एचपीसीए के मानकों पर एक सफल ट्रायल रहा है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...