मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी घोषणाओं पर मुहर, 4700 पदों पर भर्ती का रास्‍ता साफ होगा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

आम आदमी पार्टी की आहट से चौकन्‍नी हुई प्रदेश भाजपा सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू पानी के बिल खत्म कर दिए हैं। यानि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पानी का बिल भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

इसी तरह से सरकार ने महिलाओं को राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में किराया दरों में 50 प्रतिशत की छूट देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर की गई घोषणाओं पर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मुहर लगेगी।

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को होने वाली बैठक किन्‍हीं कारणों से स्‍थगित कर दी गई है। अब यह बैठक अगले सप्‍ताह के अंत तक प्रस्तावित है। बैठक में हिमाचल दिवस पर जयराम ठाकुर की ओर से की गई घोषणाओं पर मु‍हर लगेगी।

इसके बाद सरकारी अधिसूचना जारी होने पर ही पानी नि:शुल्क होगा और महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में आधा किराया लगेगा।

इसके अतिरिक्त सोमवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा विभाग में 4700 एनटीटी पदों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

16 लाख घरेलू उपभोक्ताओं की मौज 

प्रदेश में घरेलू पेयजल के करीब 16 लाख उपभोक्ता हैं और सरकार को इनसे सालाना 60 करोड़ रुपये आते हैं। अब घरेलू उपभोक्ता को हर महीने आने वाला 34 रुपये का पेयजल बिल भुगतान नहीं करना होगा। शहरी क्षेत्रों के डेढ़ से दाे लाख पेयजल उपभोक्ता ही पानी का बिल चुकाएंगे।

33.82 लाख महिलाओं को सुविधा

राज्य की आबादी का 33.82 लाख आंकड़ा महिलाओं का है और सरकार की घोषणा लागू होते ही महिलाओं को आधा किराया चुकाना होगा। यानी सरकार ने महिलाओं के लिए किराया आधा करने का निर्णय लिया है।

अभी तक महिलाओं को यात्रा करने में 25 प्रतिशत किराया दरों में छूट मिलती थी। दूसरी तरफ परिवहन निगम के पेंशनर्स को आधा महीना गुजर जाने पर भी मासिक पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बड़ा हादसा: चंबा के ककीरा में इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, चार घायल; टांडा रेफर

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के...

स्टेडियम जाने से पहले जान लें धर्मशाला का नया ट्रैफिक प्लान

मैच डे पर धर्मशाला में ऐसे चलेगा ट्रैफिक, कांगड़ा...

वीरगाथा : 6 महीने की बेटी व रोते मां-बाप को छोड़ मातृभूमि पर न्योछावर हो गया सिरमौर का जांबाज बेटा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश का सिरमौर जिला अपनी वीरता, त्याग...

खूनी हिंसा में बदला भूमि विवाद, जमकर चले डंडे, पत्थर व घातक हथियार, 15 लहूलुहान

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के अंतर्गत आने...