शाहपुर का चंबी मैदान बनेगा अरविंद केजरीवाल की रैली का गवाह, इन बड़े नेताओं ने की है यहां जनसभाएं

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ रही है। जिससे अन्य राजनीतिक दलों की परेशानी बढ़ गई है। जिला कांगड़ा में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की दस्तक से पहले ही राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है।

चंबी मैदान आम आदमी पार्टी की रैली का गवाह बनने जा रहा है। चंबी मैदान कई मायनों में अहम है। इस मैदान में अभी तक पीएम मोदी, राहुल गांधी, अरुण जेटली जैसे बड़े नेता ही रैली कर चुके हैं। यह मैदान काफी बड़ा है, यहां भीड़ जुटाना भी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

इस बीच रैली से पहले ही कई लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम कर रैली को सफल बनाने का प्रण ले लिया है। ऐसे में सत्तारूढ़ भाजपा व विपक्ष में बैठी कांग्रेस के हाथ पांव फूलने शुरू हो गए हैं।

हालांकि अब तक दोनों ही बड़ी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी व नेता यह दावा कर रहे थे कि आप का हिमाचल में कोई वजूद नहीं है। लेकिन कई लोगों के आम आदमी पार्टी का दामन थामने के कारण आम आदमी पार्टी को प्रदेश में धार मिलने लगी है।

आम आदमी पार्टी जहां अपने सदस्यों की संख्या को बढ़ाने में जुटी है। वहीं अरविंद केजरी वाल व पार्टी के पदाधिकारियों की हिमाचल में सक्रियता ने गली मोहल्ले व नुक्कड़ में पार्टी की चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है।

जिला ऊना के पूर्व विधायक रहे वीरेंद्र गौतम के बेटे राजीव गौतम जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र सिंह पंकू (कांगड़िया), सुलह वार्ड की सदस्य रेखा पार्टी में शामिल हो गए हैं।

प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक दो दिन से जिला कांगड़ा में केजरीवाल के दौरे को लेकर जुटे हुए थे। उनकी मौजूदगी में कई लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है और 23 को चंबी में होने वाली रैली को सफल बनाने का भी प्रण लिया है।

दिल्ली माडल हिमाचल में फेल होने का दावा भाजपा व कांग्रेस के नेता कर रहे हैं, जबकि आप के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि दिल्ली माडल तो काम कर रहा है, लेकिन हिमाचल में हिमाचल माडल बनाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...