कांगड़ा में घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

थाना कांगड़ा के तहत एक 33 वर्षीय युवक का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।

डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि युवक के मां-बाप व अन्य परिजन अमृतसर में शादी समारोह में गए थे।

युवक प्रशांत गुप्त गंगा रोड स्थित पुष्प विहार कालोनी में रहता था और वह दुकान करता था।

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह जब अखबार वाला घर आया और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। ऐसे में उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर जाकर देखा तो कमरे में युवक का शव पड़ा था। शव के आसपास उलटियों के निशान थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मां- बाप को इसकी सूचना देकर शव को टांडा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

पुलिस के अनुसार मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस का कहना है कि पहले मां-बाप के बयान होंगे, उसके बाद भी खुलासा करेंगे कि सुसाइड नोट में क्या लिखा है।

लेकिन अभी परिजन सदमे में हैं और वह फिलहाल बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...