इंस्‍टाग्राम पर दोस्‍ती के बाद नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म, अश्‍लील वीडियो बना कर दिया वायरल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला ऊना में एक कस्बे की करीब 17 वर्षीय लड़की के साथ एक युवक ने दुष्‍कर्म किया। युवक ने लड़की से इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती की, उसके बाद बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्‍लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना ऊना में आरोपित युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो समेत दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने की है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

उन्होंने कहा कि आरोपित युवक के माेबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म को लेकर संबंधित होटल में दबिश देकर वहां का रिकार्ड चैक किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार जिला के एक युवक ने करीब 17 वर्षीय किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद युवक 9 मार्च को बंगाणा क्षेत्र के एक होटल में उसे ले गया। यहां पर उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान बड़ी चालाकी से किशोरी का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जबकि इस बारे में किशोरी को कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद युवक ने अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

वहीं जैसे ही किशोरी के स्वजनों को अश्लील वीडियो के बारे में जानकारी मिली तो वह ऊना के महिला पुलिस थाना में पहुंचे। किशोरी के स्वजनों ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो व दुष्कर्म की धारा के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...