हिमाचल प्रदेश का हेली टैक्‍सी से सफर हुआ महंगा, पर्यटन सीजन शुरू होते ही झटका, देखिए नए रेट व टाइमिंग

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

अब हेली टैक्सी सेवा का लाभ लेने के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। पर्यटन सीजन का आगाज होते ही हेली टैक्‍सी कंपनी ने पर्यटकों को झटका दे दिया है। चंडीगढ़, धर्मशाला, मंडी व कुल्लू का हेली टैक्सी का सफर महंगा हो गया है।

इसके तहत चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए 336 रुपये और चंडीगढ़ से कुल्लू के बीच का प्रति सवारी किराया 320 रुपये तक बढ़ गया है। इसके अलावा शिमला से चंडीगढ़, मंडी से धर्मशाला और शिमला से मंडी के बीच का हवाई सफर 112 रुपये प्रति सवारी तक महंगा हुआ है। वहीं मंडी से कुल्लू और शिमला से रामपुर के बीच 96 रुपये प्रति यात्री किराया बढ़ा है।

चंडीगढ़ से धर्मशाला का हवाई सफर शिमला और मंडी होकर होता है। इसी तरह चंडीगढ़ से कुल्लू का हवाई सफर शिमला और मंडी से होकर होता है। इस कारण इनके किराये में 300 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। शेष राशि जीएसटी के कारण बढ़ी है।

शिमला से चंडीगढ़ और शिमला से मंडी के बीच सप्ताह में छह दिन हेली टैक्सी की सेवा दी जा रही है। रविवार को छोड़कर शेष सभी दिनों में बुकिंग करवाई जा सकती है।

चंडीगढ़ से धर्मशाला, धर्मशाला से मंडी, शिमला से रामपुर के बीच मंगलवार, बुधवार और वीरवार को हेली टैक्सी की उड़ान होती है। चंडीगढ़ से कुल्लू और मंडी से कुल्लू के बीच सोमवार, शुक्रवार और शनिवार के बीच हेली टैक्सी सेवा चलती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...