बिजली के खंभे से टकराई कार, शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- गुरमुख सिंह

इंदौरा थाना से मात्र 400 मीटर दूरी पर एक डिजायर कार बिजली के खंभे से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक को चोटें लगी हैं जिसे स्थानीय लोग प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल ले गए।

हादसे के दौरान कार की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया किंतु तुरन्त फ्यूज न उड़ने से शॉर्ट-सर्किट हो गया, जिससे नजदीक की झाड़ियों ने आग पकड़ ली।

देखते ही देखते आग फैलने लगी तो 9 एफओडी कन्दरोड़ी व फायर स्टेशन जसूर से पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज गति ही हादसे का कारण रही है।

पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...