बराबरी पर छूटा जिला स्तरीय दंगल जवाली

--Advertisement--

Image

छोटी माली में अनुराग ने रोहित को हराया, पूर्व मंत्री चंद्र कुमार व पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत 

व्यूरो रिपोर्ट

पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान देहर खड्ड किनारे निर्मित मिनी हरिद्वार में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला जवाली का धूमधाम से आयोजन हुआ। मेले में पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार व पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दोनों का बैसाखी मेला कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर राजू सहित पार्षदों ने जोरदार स्वागत किया ।

चौधरी चन्द्र कुमार के नेतृत्व में बैसाखी मेला कमेटी जवाली व समाजसेवियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कैहरियां से लेकर पूरे बाजार में ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई जोकि दंगल स्थल मिनी हरिद्वार में पहुंची।

दंगल में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से नामी पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती के जौहर दिखाए। छोटी माली का मुकाबला हरियाणा के अनुराग पहलवान व दिल्ली के रोहित पहलवान के बीच हुआ जिसमें अनुराग पहलवान विजेता रहे, उन्हें 31 हजार रुपए की नकद राशि व उपविजेता को 21 हजार से सम्मानित किया।

बड़ी माली का मुकाबला दीनानगर के बाबा फरीद पहलवान व पटियाला के विशाल पहलवान के बीच हुआ। आखिरकार कमेटी द्वारा दोनों पहलवानों को पांच मिनट का समय दिया गया लेकिन फिर भी कोई फैसला नहीं हुआ और दोनों को बराबरी पर छुड़वा दिया गया।

मुख्यातिथि चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। जिसमें किसी किस्म की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने जनता से वायदा किया कि अगर आगामी सरकार कांग्रेस की बनी और मैं जवाली से विधायक बना तो मिनी हरिद्वार जवाली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करवाना प्राथमिकता रहेगी।

वहीं पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने कहा कि विधायक अर्जुन बताएं कि 68 लाख रुपए क्यों नहीं आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...