पिकअप की बाइक से टक्कर, दूध बेचकर लौट रहे शख्स की मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

शुक्रवार को कालाअंब हाईवे पर दर्दनाक हादसा पेश आया है। दूध बेचकर हरियाणा के सढ़ौरा क्षेत्र के कंडईवाला गांव लौट रहे अधेड़ उम्र के शख्स की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय अलीजान पुत्र फतेहदीन के तौर पर की गई है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक सलानी पुल के नजदीक कालाअंब की तरफ से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। पुष्टि नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि अलीजान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि हरियाणा के सढ़ौरा क्षेत्र से काफी संख्या में लोग अपनी बाइकों पर दूध बेचने के सिलसिले में नाहन आते हैं। ये भी पता चला है कि मृतक काफी समय से नाहन में दूध बेचने आया करता था।

अंतिम समाचार के मुताबिक मृतक के शव को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज लाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे हुए हैं।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक पिकअप चालक ने मौके से भागने की कोशिश नहीं की। चालक हिरासत में है। कालाअंब के थाना प्रभारी ने हादसे की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...