अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

सराज की ग्राम पंचायत बुंग जहलगाड़ के अंतर्गत कार हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खलवाहण में तैनात सचिव तापे राम पुत्र मोती राम व शिव राम पुत्र दत्त निवासी टिक्की थे। खोड़ाथाच की ओर से अपने गंतव्य को जा रहे थे। बुंग गांव के समीप पहुंचते ही कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और ढांक से 400 मीटर की गहरी खाई में जा गिरी।

जिसमें कार सवार शिव राम पुत्र दत्त उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। कार चालक सचिव तापे राम घटना में गंभीर घायल हो गया है। घटना वीरवार देर रात साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है।

दुर्घटना के दौरान हुए धमाके को सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते ही अंधेरे में ही राहत कार्य में जुट गए और कार में सवार लोगों को ढूढने में लग गए।

बताया जा रहा है मृतक शिव राम का शव सड़क मार्ग से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर झाड़ियों के बीच में मिल गया। जबकि कार चालक कार के बीच ही फंसा हुआ था। जिसे घायल अवस्था में सड़क पर निकाल अस्पताल में भर्ती किया गया। कार में सवार दोनों व्यक्ति चाचा ताया के रिश्ते से भाई हैं।

तहसीलदार बालीचौकी रमेश कुमार राणा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे में मृतक के परिवार को प्रशासन की ओर से 20000 और गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को 5 हजार रुपए फौरी राहत के तौर पर दे दिए गए हैं। हादसे में घायल का मंडी अस्पताल में उपचार जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...