ऊना में आग का तांडव: दर्जनों झुग्गियां जलकर राख, रोते बिलखते बच्चों को ढूंढ रहे प्रवासी मजदूर

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में सत्संग भवन के साथ लगते क्षेत्र में प्रवासी मजूदरों की दर्जनों झुग्गियां जलकर राख हो गईं। पहले एक झुग्गी में आग भड़की और देखते ही देखते दर्जनों झुग्गियां जल गईं।

मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग को बुझाया जा रहा है। पूरे शहर में धुएं का गुबार उठता देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई।

रोते बिलखते प्रवासी मजदूर बच्चों को ढूंढ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूर काम पर गए हुए थे। बच्चे झुग्गियों के आसपास खेल रहे थे।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

एएसपी प्रवीण धीमान टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी। फिलहाल किसी के जान का नुकसान सामने नहीं आया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...