
चम्बा- भूषण गुरुंग
शिक्षा खंड चुबाड़ी के तहत समग्र शिक्षा अभियान द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्कूल प्रबंधन समितियों को बीआरसीसी ऑफिस चुबाड़ी में सम्मानित किया गया। खंड परियोजना अधिकारी सुनील सिंह तथा खंड प्राथमिक परियोजना अधिकारी सुरेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि महोदय ने सरकार तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की तथा उत्कृष्ट रही पाठशालाओं को एसएमसी सदस्यों सहित समृति चिन्ह, सर्टिफिकेट्स, चैक्स आदि देकर सम्मानित किया।
इस आयोजन में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला परछोड़ को प्रथम पुरस्कार, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला छात्र चुबाड़ी को द्वितीय पुरस्कार तथा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ -1 को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शिक्षा खंड चुबाड़ी की राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में राजकीय कन्या माध्यमिक पाठशाला चुबाड़ी को प्रथम स्थान, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कमलाडी को द्वितीय तथा राजकीय कन्या माध्यमिक पाठशाला ककीरा को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।
राजकीय उच्च पाठशालाओं में राजकीय उच्च पाठशाला बाई का बाग को प्रथम,राजकीय उच्च पाठशाला भराड़ी को द्वितीय तथा राजकीय उच्च पाठशाला सलोह को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया| राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर को प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होवार को द्वितीय स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहला को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समिति को चयनित करने के लिए निर्णायक मंडल के सदस्य प्रधानाचार्या बिंदी ठाकुर, प्रधानाचार्य सरदार सिंह तथा प्रधानाचार्य पवन शर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा निर्णायक मंडल के सदस्यों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा रायपुर स्कूल से प्रधानाचार्या राजकुमारी, भराड़ी स्कूल से मुख्याध्यापक अनिल गुरुंग तथा मुख्याध्यापक बाई का बाग कश्मीर सिंह जी उपस्थित रहे। इसके साथ केंद्रीय मुख्य शिक्षक राजेश कुमार, सरदार सिंह, अमर सिंह, कृष्ण सिंह, पीटीएफ प्रधान शुभकरण जी, उत्कृष्ट रही पाठशालाओं के प्रभारी, अध्यापकगण एसएमसी प्रधान व सदस्य, बीआरसीसी प्राइमरी राकेश कुमार तथा बीआरसीसी अप्पर प्राइमरी राजकुमार ठाकुर उपस्थित रहे।
