कई बार लगाई गुहार, नहीं हुआ सुधार, जनता परेशान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चंबा-तीसा मार्ग पर नकरोड़ बाजार में वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा किए जाने से यातायात जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार गुहार लगाए जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो पाया है।

स्थानीय कारोबारियों के अलावा वाहन चालकों ने प्रशासन से नकरोड़ में पार्किंग स्थल निर्माण करने की मांग की है। उन्होंने इसके अलावा इस स्थल पर यातायात कर्मचारी तैनात करने की मांग की है ताकि हर रोज बढ़ रही गाड़ियों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की अनहोनी का खतरा न हो सके।

इसके अलावा इस स्थान पर लगने वाले यातायात जाम से भी छुटकारा मिल सके। लोगों का कहना है कि नकरोड़ बाजार चंबा-तीसा मुख्य मार्ग का अहम स्थल होने के अलावा 10 पंचायतों के लोगों की आवाजाही का मुख्य केंद्र भी है। इस कारण नकरोड़ बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है।

नकरोड़ बाजार में पार्किंग स्थल न होने से वाहन चालक सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे यातायात जाम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने प्रशासन से बाजार में बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा कर यातायात जाम की स्थिति पैदा करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय कारोबारियों व लोगों का कहना है कि बाजार से पैदल गुजरते समय राहगीर कई बार वाहन की चपेट में आए हैं। ऐसे में अगर जल्द समस्या का हल न किया गया तो नकरोड़ बाजार में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए इस स्थान पर पार्किंग स्थल का निर्माण जल्द किया जाए।

डा. हंसराज, विधानसभा उपाध्यक्ष के बोल 

इस बाबत जब विधानसभा उपाध्यक्ष डा. हंसराज से बात की तो उन्होंने बताया कि नकरोड़ सहित अन्य स्थानों पर पार्किंग निर्माण की दिशा में उचित कदम उठाए जा रहे हैं। नकरोड़ बाजार में पार्किंग स्थल के निर्माण के लिए उचित स्थान की तलाश की जा रही है। कोशिश यह है कि तीसा क्षेत्र में पार्किंग की समस्या का समाधान जल्द किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...