जैसे को तैसा: कोर्ट परिसर में बड़ी वारदात, नाबालिग से रेप के आरोपी को पीडि़ता के पिता ने मारी गोली

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

गोरखपुर में शुक्रवार की दोपहर दीवानी कचहरी गेट पर नाबालिग से रेप के एक आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए व्यक्ति का नाम दिलशाद हुसैन बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वह बिहार का रहने वाला था। बताया जा रहा है पीडि़त लड़की के पिता ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कचहरी गेट पर हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड से वहां मौजूद अधिवक्ता भड़क गए हैं। वे कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिलशाद हुसैन कचहरी में एक वकील से मिलने आया था। इसी दौरान कचहरी के मेन गेट पर उसे गोली मार दी गई। आरोप है कि इस दौरान मौके पर कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो गोली चलते ही भाग खड़े हुए हत्या के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि वह पीडि़ता का पिता है। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की वकीलों से बहस भी हुई। लोग घटना के वक्त मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के भाग खड़े होने का आरोप लगा रहे थे, जबकि वकील कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का सवाल उठा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मारा गया शख्स दिलशाद हुसैन (30) नाबालिग से रेप के मामले में जमानत पर बाहर था। शुक्रवार को उसके केस की पहली तारीख थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की के पिता ने उसे देखते ही गोली चला दी, लेकिन पहली गोली मिस कर गई तो दिलशाद भागने लगा। इसके बाद लड़की के पिता ने उसे दौड़ाकर पीछे से गोली मार दी।

दिन दहाड़े सबके सामने हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान साइकिल स्टैंड पर मौजूद एक युवक ने हत्यारोपी को पकड़ लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...