बाइक चोरी करने पर बिलासपुर के दो लोगों को एक साल का कारावास

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में बिलासपुर के दो लोगों को अर्की कोर्ट से एक साल के कारावास व 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अर्की राघव गुप्ता ने चोरी के एक मामले में आरोपित रवि वीपीओ जुखाला, जिला बिलासपुर और विशाल शर्मा निवासी गांव परनाली, डाकघर बंदला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर को भारतीय दंड संहिता की धारा 379 व 34 के अंतर्गत एक वर्ष का कारावास व 500 रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में सात दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

चोरी का यह मामला 11 अक्टूबर, 2013 को जय गोपाल की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका मोटरसाइकिल रेवटा से चोरी हुआ था।

छानबीन के दौरान दड़ेवता से आरोपितों के पास से चोरी मोटरसाइकिल बरामद हुआ था। जांच मुख्य आरक्षी नरेंद्र व मुख्य आरक्षी जसवीर सिंह ने की थी।

14 जनवरी, 2014 को चार्जशीट अदालत जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अर्की में दायर की गई थी। अभियोजन पक्ष ने पैरवी के दौरान आठ गवाहों के बयान अदालत में दर्ज करवाए। एडीए अर्की ने यह जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...