जसवां प्रागपुर का विकास करना ही एकमात्र उद्देश्य- विक्रम ठाकुर 

--Advertisement--

Image

जसवां प्रागपुर- आशीष कुमार

आजकल उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर विधानसभा क्षेत्र जसवां प्रागपुर के प्रवास पर है ।। जसवां प्रागपुर का विकास करना ही एकमात्र उद्देश्य है यह बात उन्होंने अपने प्रवास दौरे पर कही ।

इसी कड़ी में आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शांतला में 15 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट किया। जिससे वे छोटे छोटे आयोजनों के लिए किसी पर निर्भर न रहे।

मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि समाज में महिलाएं अपनी भागीदारी हर क्षेत्र में सुनिश्चित करती आ रही हैं । हमारा ये प्रयास है कि किसी भी भूमिका में अगर हम महिलाओं को सहायता उपलब्ध करवा सकें तो उस कार्य को करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलोह, पुननी, पीर सलुही, शांतला, निहारी, जटोली चाकरा, दोदू राजपूतां और भरोली जदीद से संबंध रखने वाले 15 महिला मंडलों को उद्योग मंत्री ने लगभग 5 लाख रूपये का सामान बांटा। जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई।

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा जनकल्याण ही हमारी सरकार का सर्वोच्च ध्येय है। राज्य सरकार ने जनकल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं, जिससे प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

इसी कड़ी में उद्योग मंत्री ने जसवाँ परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कलोहा में आयोजित रसोई गैस वितरण समारोह में भाग लिया।

समारोह के दौरान हमने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत क्षेत्र की 350 से अधिक महिला लाभार्थियों को गैस चूल्हे वितरित किये।

उद्योग मंत्री ने जनता से आग्रह किया है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य उठायें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...