यमुना नदी में मिला 11 जनवरी से लापता फोटोग्राफर का शव

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

11 जनवरी से लापता फोटोग्राफर मनीष उर्फ बंटी का शव यमुना नदी से बरामद कर लिया गया है। दरअसल, घर से निकलने के बाद मनीष सीधे ही पांवटा साहिब की चूड़ेश्वर कालोनी में रहने वाली एक महिला के घर ही गया था। इसकी तस्दीक पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर कर ली थी। 12 जनवरी की तड़के मनीष महिला के घर से निकल गया। घर से निकलने के बाद मनीष ने महिला को फोन भी किया था।

पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर मनीष की मूवमेंट को लेकर एक सटीक जानकारी ये हासिल की थी कि वो यमुना नदी की तरफ गया है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को ही गोताखोरों व ड्रोन की मदद से मनीष की तलाश यमुना में शुरू कर दी।

आखिर में शाम 4 बजे के आसपास पुलिस को मनीष का शव बरामद हो गया, जिसकी शिनाख्त परिवार वालों ने कर दी है। मनीष की जेब से मोबाइल भी बरामद हुआ है, लिहाजा ये माना जा रहा है कि पानी में डूबने के तुरंत बाद ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में परिजनों ने एक महिला पर मनीष को अगवा करने की आशंका जाहिर की थी। लिहाजा, पुलिस ने बगैर देरी के अपहरण का मामला आईपीसी की धारा-364 के तहत दर्ज किया था।

उधर, संपर्क किए जाने पर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मनीष का शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने माना कि सीसी फुटेज को क्रमबद्ध तरीके से खंगाला गया था। इसमें उसकी अंतिम लोकेशन यमुना की तरफ जाने वाले रास्ते की आई थी। लिहाजा, सर्च शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...