स्वेत पत्र पर धारकंडी क्षेत्र में विकास का व्योरा दे सरवीन चौधरी- केवल सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जनजागरण अभियान के तहत धार कंडी क्षेत्र की बोह पंचायत मे जनता ने पठानिया के पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया। केवल सिंह पठानिया ने बोह पंचायत मे जनता का जाना दुख-दर्द और जनता की समस्याएं सुनी। केवल सिंह पठानिया ने जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का और उन्हें जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया ।

पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शाहपुर हल्के में मजबूती से आगे बढ़ रही है और ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर समय समय पर जनता के बीच जा कर शाहपुर हल्के की जनता का दुख दर्द और मुद्दों को उठाकर सरकार के समक्ष रख रही है। प्रदेश सरकार की नाकामियों को बुथ स्तर तक पहुँचाया जा रहा है। लेकिन विधानसभा शाहपुर की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से बहुत परेशान है जिससे जनता अभी तक भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है लेकिन सरकार के बड़े बड़े दावे हवा में ही रह गए है धरातल पर कुछ भी नही दिख रहा है।

भाजपा सरकार जनता का हितेषी होने का ढोंग रचती है जब सत्ता हाथ मे मिलती है तो जनता को दरकिनार करके जनविरोधी फैसले लेने लगती है जिससे आज प्रदेश में बढ़ती महंगाई,बढ़ती विरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार,बिगड़ती कानून ब्यवस्था ,कर्मचारियों पर बढ़ते हमलों से प्रदेश का हर बर्ग परेशान है।

उप प्रधान पप्पू, अक्षय कुमार ब्लॉक् कांग्रेस महासचिव ने कहा कि शाहपुर में अगर कांग्रेस मजबूत की है तो बो स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने की है। आज शाहपुर के अंदर कांग्रेस पार्टी का नेता केवल सिंह पठानिया जीत की राह पर है और जनता का भरपूर साथ स्थानीय कांग्रेस नेता पठानिया को मिल रहा है। जब से कांग्रेस सरकार सत्ता से गयी है तब से धार कंडी क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ओर स्थानीय कांग्रेस नेता एव पूर्व वन उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से धार कंडी क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई थी। आज धार कंडी को उपतहसील, वेटरनरी हॉस्पिटल, दरिणी बारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में साइंस क्लासे बैठाने की मंजूरी दिला कर ओर साइंस ब्लॉक् के भवन को धन राशी स्वीकृति करके, बोह मैदान में लगभग 15 लाख धन राशि लगा कर,बोह स्कूल के लिए अतिरिक्त कमरों को बनाने के लिए धन उपलब्ध करवा कर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ कर,तल माता के प्रांगण में सामुदायिक भवन बना कर, रिडकमार हॉस्पिटल के लिए 108 एम्बुलेंस दिलवा कर एव अन्य विकास कार्य करवा करधार कंडी को पहचान दिलवाई थी। लेकिन आज साढ़े चार सालों में धार कंडी में एक भी नया कार्य स्वीकृत नही हुआ है।

आज जो बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरिणी के साइंस ब्लॉक का उद्धघाटन जो सरवीण चौधरी सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री करने जा रही है बो कांग्रेस की ही देन थी । उन्होंने कहा कि शाहपुर की बिधायक एव मंत्री स्वेत पत्र जारी करे कि साढ़े चार सालों में धार कंडी क्षेत्र में क्या विकास किया है, ओर नया कार्य क्या किया है।

इस मौके पर अक्षय कुमार,उप प्रधान पप्पू राम सुरेश कुमार राणा,प्रताप जरयाल,बिहारी लाल,प्रभात सिंह,रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य,रजिंदर शर्मा उप प्रधान,वरयाम सिंह,रिटायर सूबेदार पूर्ण चंद,सुनिता ठाकुर महिला मंडल प्रधान, देवी,सुषमा देवी,सागर ,रंजीत सिंह,, विवेक राणा, दिलवर सिंह,अशोक कुमार,बच्चन राम,कमल कुमार,निर्मल कुमार,अर्जुन कुमार,अक्षय कुमार वीर सिंह आदि गणमान्य स्थानीय जनता मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...