ज्वाली विधायक की नीयत व नीति को समझ चुके हैं लोग, देश-प्रदेश में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

जिस प्रकार दीया बुझने से पहले फड़फड़ाता है, उसी प्रकार भाजपा भी चंद दिनों की मेहमान होने पर फड़फड़ा रही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने खरोटा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा ने चार साल तक तो कोई विकास करवाया नहीं और अब अब भाजपा अंतिम वर्ष में विकास करवाने का दम भर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की घोषणाएं व शिलान्यास वैसे ही पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि जवाली में भी भाजपा विधायक अर्जुन सिंह अंतिम वर्ष में भूमि पूजन करने में लगे हुए हैं जबकि उनका काम तो शुरू नहीं हो पाएगा। चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि जिन ट्यूबवेलों की बात विधायक कर रहे हैं वो तो पूर्व की कांग्रेस सरकार की देन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के चार साल तो पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करवाए गए विकासकार्यों का उद्घाटन करने में ही गुजर गए जबकि अपना कोई एक विकासकार्य भी विधायक नहीं करवा पाए।

अब अंतिम वर्ष है तो विधायक ने फिर से जनता को मूर्ख बनाने के लिए भूमिपूजन शुरू कर दिए हैं। बिना बजट के ही भूमि पूजन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता विधायक की नीयत व नीति को समझ चुकी है तथा उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार देश-प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इससे पहले खरोटा में कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी चन्द्र कुमार का जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौक़े पर ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह, उपप्रधान खरोटा बलविंदर सिंह ऊर्फ नीरू, पूर्व प्रधान देस राज, पूर्व प्रधान खुशाल सिंह, मदन सनौरिया, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सतीश कुमार, साहिल बाजवा, रजत राणा, अमन दीप सनौरिया, अजय गुलेरिया, पंकज कुमार, बलबीर सिंह, पवन कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...