चलती बस के आगे कूदा युवक, चालक की होशियारी से टला हादसा

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पालमपुर से जम्मू जा रही परिवहन निगम की बस के आगे अचानक एक युवक ने छलांग लगा दी। ड्राइवर की सूझबूझ से युवक तो बच गय, लेकिन हादसे में कुछ सवारियां, चालक और परिचालक भी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार सुबह का है, जब मंडी -पठानकोट राष्ट्रीय राज मार्ग पर भट्टू में हिमाचल पथ परिवहन निगम की पालमपुर डिपो की बस के आगे एक युवक ने छलांग लगा दी।

सुबह करीब 11 बजे पालमपुर डिपो की बस पालमपुर से जम्मू जा रही थी कि भट्टू के समीप एक युवक चलती बस के आगे कूद गया।

चालक ने होशियारी दिखाते हुए बस को दूसरी तरफ मोड़ दिया, जिससे बस एक नाली में जा घुसी। छलांग लगाने वाले युवक ननाओं का बताया जा रहा है और मानसिक तौर पर कुछ परेशान है। बस में बैठी तीन महिला यात्रियों समेत चालक व परिचालक मामूली रूप से घायल हो गए।

वहीं, जम्मू के लिए पालमपुर डिपो की दूसरी बस भेजनी पड़ी। पालमपुर डिपा के आरएम उत्तम सिंह ने बताया कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। इसके साथ ही बस के आगे आए युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है। घायलों का पालमपुर अस्पताल में इलाज करवाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...