कांगड़ा के इंजीनियरिंग छात्र ने बिलासपुर में किराए के कमरे में लगाया फंदा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे एक युवक ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला बिलासपुर जिले स्थित शाहतलाई क्षेत्र का है। मृतक की पहचान विवेक कुमार पुत्र हेमराज निवासी गांव सलेहड़ा जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक विवेक कुमार परमवीर चक्र विजेता नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कलोल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

विवेक फाइनल ईयर का स्टूडेंट था और वह यहां किराए के मकान में अकेला रहता था। इस दौरान बीते मंगलवार को जब वह कॉलेज नहीं आया तो विवेक के दोस्त उससे मिलने के लिए रुम पहुंचे। उन्होंने आवाजें लगाईं लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोस्तों ने पंचायत प्रधान राकेश कुमार को इसकी जानकारी दी। इस पर राकेश कुमार ने पुलिस को मामले के संबंध में सूचित किया।

जब कमरे को खोला गया तो अंदर विवेक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस द्वारा विवेक के घरवालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड किया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...